फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Jewellery worth Rs 20 lakh stolen from farmer's house, villagers panicked

Bulandshahar News: किसान के घर से 20 लाख रुपये के गहने चोरी, ग्रामीणाें में दहशत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 20 lakh stolen from farmer's house, villagers panicked
सिकंदराबाद चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर जागीर गांव में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। चोरों ने बड़ी चालाकी से परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने पुलिस पर तहरीर लिखने में टालमटोल करने और तीन बार तहरीर लिखवाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से गांव के ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

पीड़ित जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह किसान हैं और परिवार सहित गांव में ही रहते हैं। चार महीने पहले उनके बेटे की शादी हुई थी, जिसके चलते घर में सोने-चांदी के गहने रखे हुए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच चोर उनके घर में दाखिल हुए। उस वक्त परिवार के तीन सदस्य आंगन में सो रहे थे, जबकि बाकी लोग अंदर कमरों में थे। चोरों ने अंदर सो रहे परिवार के सदस्यों को कुंडी लगाकर बंद कर दिया और फिर दूसरे कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर करीब 17 तोला सोना और 2 किलो चांदी लेकर भाग गए। सुबह जब घर के लोग जागे तो उन्होंने खुद को कमरे में बंद पाया। शोर मचाने पर बाहर सो रहे परिजनों ने दरवाजा खोला, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था और संदूक खाली पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
आरोप है कि वह घटना की जानकारी होने के तुरंत बाद वह परिजनों व ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने तीन बार अलग-अलग तहरीरें लिखवाईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि, बाद में सूचना मिलने पर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जिससे जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed