फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from two houses in Kota

Bulandshahar News: कोटा में दो घरों से लाखों के आभूषण और नकदी की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव कोटा में चोरों ने रविवार देर रात आसपास के दो घरों से लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चुरा लिए। वारदात के वक्त दोनों परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

गांव कोटा निवासी ब्रह्मपाल सिंह ने तहरीर दी। बताया कि रविवार रात में वह और उनके परिवार के लोग कमरे में सो रहे थे। देर रात में चोर उनके मकान में घुस आए। चोरों ने कमरे व संदूकों के ताले तोड़कर दो लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, हार और सोने की चेन चोरी कर ले गए। इसके अलावा अलग बॉक्स में रखे चार हजार रुपये भी चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाली मधु देवी के घर से सोने के कुंडल चुरा लिए। जब वह सोकर उठे तो चोरी का पता चला। चोरी की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों घरों का मौका मुआयना किया है। दोनों घरों से करीब सात लाख रुपये का माल व नकदी चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iमामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - पूर्णिमा सिंह, सीओ सिकंदराबादI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed