फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Jewellery and cash stolen after house lock was broken

Bulandshahar News: मकान का ताला तोड़कर आभूषण, नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen after house lock was broken
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसूरी में बंद मकान का ताला तोड़कर घर में रखे गहने, नकदी और सामान चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

राजेंद्र पाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने मकान का ताला लगाकर घेर में सो रहे थे। सुबह उनके पड़ोसी प्रदीप ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनके मकान का बाहर का ताला टूटा हुआ है। सूचना पर वह घर पहुंचे तो मकान के मुख्य दरवाजे, अंदर के कमरों, कमरों में रखी अलमारी, बॉक्स के ताले टूटे हुए थे। अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, कान के कुंडल, अंगूठी, चांदी के गहने समेत चोरी कर ले गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed