फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Jewelery worth Rs 1.75 lakh looted at gunpoint

Bulandshahar News: हथियारों के बल पर 1.75 लाख रुपये के गहने लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर के अहार रोड स्थित गैस गोदाम के सामने स्थित सराफा व्यापारी पवन कुमार की दुकान में घुसकर बदमाशों ने हथियारों के बल पर करीब पौने दो लाख रुपये के गहने लूट लिए। पीड़ित ने उनका पीछा करने का प्रयास किया तो आरोपी बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

घटना की सूचना पीड़ित व्यापारी ने डायल 112 पर दी। इसके बाद सीओ अनूपशहर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी देहात ने घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चचरई निवासी पवन कुमार की अहार रोड स्थित गैस गोदाम के सामने दिव्यांश ज्वैलर्स नाम से सराफा की दुकान है। मंगलवार शाम लगभग 6 बजे एक आदमी मंकी कैप पहनकर आया और चांदी की अंगूठी खरीदकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद वही व्यक्ति दो अन्य नकाबपोश व्यक्तियों के साथ बाइक पर सवार होकर आया और पवन को तमंचे से आतंकित कर दुकान के अंदर ले गया। दुकान में ले जाकर तीनों नकाबपोश बदमाशों ने दुकान की लाइट बंद करवाकर अलमारी में रखे चांदी के जेवरात लूट लिए। जाते जाते नकाबपोश बदमाश पीड़ित का फोन भी उठाकर ले गए। बदमाशों के वापस जाते समय जैसे ही पवन दुकान के बाहर भागा बदमाशों ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया, इसमें वह बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed