{"_id":"57cc71f74f1c1b0b503176ff","slug":"je-beaten-by-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई को पीट-पीटकर किया अधमरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई को पीट-पीटकर किया अधमरा
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
जेई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजवाहे का बंधा खुलवाने के विरोध में सिंचाई विभाग के जेई को किसानों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जेई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जेई की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ चोला चौकी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
बताया गया है कि सिंचाई विभाग खुर्जा में जेई के पद पर कार्यरत राजेंद्र शर्मा ने बड़ौदा रजवाहे के वाइस पर बंधा खुलवा दिया था। इसके लेकर बड़ौदा गांव के किसान मुकेश सोलंकी पुत्र सुमन सोलंकी, गजेंद्र पुत्र सुमन, महेश सोलंकी पुत्र शेर सिंह ने इसका विरोध किया। किसानों और जेई के बीच नाेंकझोंक होने लगी।
नोकझाेंक देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने जेई को बुरी तरह पीटा औश्र राजेन्द्र शर्मा का सिर फोड़ दिया। तीनों आरोपी जेई को घायलावस्था में छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने जेई को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।