फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   JE accused of illegal extortion, chief engineer surrounded

Bulandshahar News: जेई पर अवैध उगाही का आरोप लगा मुख्य अभियंता का किया घेराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ऊर्जा निगम के एक जेई पर अवैध वसूली का आरोप लगा मुख्य अभियंता का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य अभियंता को 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर जल्द कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।
यूनियन के राष्ट्रीय सचिव ठा.धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों ने जेई पर अवैध वसूली का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को यूनियन के कार्यकर्ता हाइडिल कालोनी स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे। यहां पर उनका घेराव का मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने जेई पर आरोप लगाया कि वह गांवों में विडियोग्राफी कर किसान, गरीब व मजदूरों से अवैध उगाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं अवैध रूप से कनेक्शन करने के नाम पर ऊर्जा निगम को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस दौरान किसानों ने चोला फीडर के गांव सिखेड़ा में जर्जर लाइन बदलवाने की मांग की। अवगत कराया कि बुलंदशहर नगर सब्जी मंडी बिजली घर के गांव रमपुर आदि क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित है। फोन करने पर कर्मचारी हमेशा लाइन टूटी बता देते हैं। वोल्टेज डाउन है, जिस कारण लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ठा.धर्मेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि आगामी 15 दिन में जेई पर कार्रवाई और किसानों की समस्या दूर नहीं हुई तो यूनियन के लोग अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। मुख्य अभियंता सैय्यद अब्बास रिजवी यूनियन के कार्यकर्ताओं को उचित कार्रवाई करने और समस्याओं को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान प्रमोद, टीटू मार्शल, पनवेश्वरी देवी, रवि सोलंकी, मोहित चौधरी, ललित गोस्वामी, सुमित जादौन, सरफराज, राजेश कुमार उपाध्याय और बंटी सिंह लोधी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed