{"_id":"57b603b64f1c1ba2506ec74b","slug":"jammed-between-siblings-chains","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन के बीच जाम की बेड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई-बहन के बीच जाम की बेड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई-बहन के बंधन के इस त्योहार पर जाम का बंधन ज्यादा भारी पड़ गया। रक्षाबंधन के दिन बुलंदशहर तो जाम था ही, साथ ही बुलंदशहर को जोड़ने वाले सभी मार्ग जाम थे। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूट गए। दो थानों की पुलिस को जाम के बंधन से मुक्त करने के लिए मोर्चा संभालना पड़ा। ऐसे में बहनों को भाइयों के घर पहुंचने में खासी परेशानी आई।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के दिन भाई तक पहुंचने के लिए बहनों का रास्ता जाम ने रोक दिया। बुलंदशहर-शिकारपुर मार्ग, बुलंदशहर-स्याना मार्ग, बुलंदशहर-सिकंदराबाद मार्ग, बुलंदशहर-गुलावठी मार्ग, बुलंदशहर-खुर्जा मार्ग, बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सबसे ज्यादा हालात तो बुलंदशहर में प्रवेश करने के बाद खराब हुए।
विज्ञापन
बुलंदशहर में प्रवेश करने वाले सभी मार्ग जाम की बेड़ियों में बंधे हुए थे। स्याना अड्डे चौराहे और शिकारपुर बाईपास पर तो भीषण जाम था। गाड़ियोें के पहिये घंटों तक पूरी तरह रुक गए। स्याना अड्डे से कालाआम चौराहे तक का सफर करने के लिए तीन से चार घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
शिकारपुर बाईपास मार्ग पर ट्रक पलटने से स्थिति और भी अधिक भयावह हो गई। हालात ये हो गए कि ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूट गए। बुलंदशहर कोतवाली नगर और कोतवाली देहात की पुलिस को जाम खुलवाने के लिए घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। सुबह 11.30 से शाम चार बजे तक शहर के अधिकांश मार्ग पूरी तरह जाम थे।
पुलिस कर्मियों को भी समझ नहीं आया कि रूट को कैसे डायवर्ट किया जाए या ट्रैफिक कैसे सुचारु किया जाए। इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक जाम को खुलवाने के लिए पसीने बहाते नजर आए। गर्मी और प्रदूषण से जाम में फंसे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बुरी तरह परेशान हो गए। जाम के कारण लाखों रुपये का पेट्रोल-डीजल भी धुएं के रूप में स्वाहा हो गया।
खुर्जा में भी बुलंदशहर जैसी स्थिति ही देखने को मिली। पॉटरी नगरी में सुबह से ही जाम लगा रहा, वहीं पहासू, जहांगीरपुर
आदि कस्बे भी जाम से हांफते दिखाई दिए।
खुर्जा के गांधी रोड, कचहरी रोड, कबाड़ी बाजार आदि मार्गों पर वाहनों का तांता लग गया। जाम से निकलने के लिए लोगों ने नगर के अंदरूनी गलियों का सहारा लिया। इसके चलते वहां भी जाम लग गया। जहांगीरपुर में खुर्जा-जेवर मार्ग पर तीन किलोमीटर के एरिया में लगभग चार घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे।
हाईवे पर लगा पांच घंटे जाम, लोग परेशान
गुलावठी/सिकंदराबाद (ब्यूरो)। गाजियाबाद-सिकंदराबाद मार्ग और मेरठ-गुलावठी मार्ग पर भी दिनभर जाम की स्थ्िाित रही। गुलावठी में हाईवे-235 पर करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस की कोशिशों के बावजूद वाहन चालकों की मनमानी के कारण पांच-पांच लेन में वाहन चलने लगे।
सिकंदराबाद में एनएच-91 और नगर स्थित अन्य रोडों पर लगे जाम ने भाई-बहनों के बीच की दूरी बढ़ा दी। दिन भर लोग जाम से जूझते रहे। वहीं गुलावठी रोड, दनकौर तिराहा, जेवर रोड पर भी जाम का यही हाल दिखाई दिया। वाहन रेंगते रहे। आधे से एक घंटे का सफर पूरा करने के लिए लोगों को तीन से चार घंटे लग गए।
स्थित बेकाबू होते देख कोतवाल समेत पुलिस की टीम जाम खुलवाने के लिए मसक्कत करती दिखाई दी। हाइवे पर रोड के किनारे फल की ठेलियां आदि हटवाकर किसी तरह जाम हटवाया। औरंगाबाद में स्टेट हाईवे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बुलंदशहर बस अड्डे से लेकर पवसरा मोड़ तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
डग्गामार वाहनों ने वसूला मनमाना किराया
बुलंदशहर। रोडवेज और ट्रेन में जगह नहीं मिलने पर बहनों को डग्गामार वाहनों का भी सहारा लेना पड़ा। क्योंकि डग्गामार वाहन चालक पहले ही सड़क पर उतर आए थे और उन्होंने मुंह मांगा किराया वसूल कर खूब चांदी कूटी। डग्गामार वाहनों में बहनों और अन्य यात्री जोखिम भरी यात्रा करने को मजबूर हुए।
त्योहार में खाली हो गए एटीएम
जहांगीराबाद। रक्षाबंधन पर शहर के एटीएम लोगों को दगा दे गए। बैंकों का अवकाश होने के कारण लोगों को रुपये निकालने के लिए भटकना पड़ा। शहर के कई एटीएम काफी समय से शोपीस बने हुए हैं। गुरूवार को बैंक बंद होने के कारण एटीएम ने भी काम नहीं किया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।