फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   jam

जिला अस्पताल के गेट से आधे घंटे में इमरजेंसी पहुंची एंबुलेंस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
jam
जिला अस्पताल के गेट से आधे घंटे में इमरजेंसी पहुंची एंबुलेंस
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं के कारण अब मरीजों की जान पर बन आई है। अस्पताल के गेट पर लगने वाला लंबा जाम गंभीर मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल के गेट पर लगे जाम से सैकड़ों मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान जिला अस्पताल से बाहर निकलने और बाहर से जिला अस्पताल के इमरजेंसी तक पहुंचने में एंबुलेंस को करीब आधा घंटा लग गया।
जिला अस्पताल में वाहनों को खड़ा करने की कोई व्यवस्था नहीं है। वाहन कहीं पर भी आड़े-तिरछे खड़े कर दिए जाते हैं। इससे आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इस अव्यवस्था पर अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में जाम में फंसने के कारण एंबुलेंस को घंटों इंतजार करना पड़ता है। सोमवार को जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में सुबह से ही जाम की स्थिति बनने लगी। दोपहर तक पूरा अस्पताल गाड़ियों से भर गया। आम लोगों के साथ ही एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल सका। जिससे उसमें लाए गए और हायर सेंटर ले जाए जा रहे मरीजों की जान पर बन आई।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक प्रतिदिन लगता है जाम
जिला अस्पताल परिसर में दो अस्पताल संचालित होने के कारण प्रतिदिन हजारों मरीजों का आना-जाना लगा रहता है। कुछ पैदल तो कुछ अपने निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचते हैं। जो अपने वाहनों को आढ़ा-तिरछा परिसर में कहीं पर भी खड़ा कर देते हैं। इससे प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक जाम लग जाता है। इससे मरीजों के साथ-साथ अस्पताल व सीएमओ कार्यालय पर आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में पूर्व में पार्किंग की व्यवस्था थी। शासन ने पूर्व में पार्किंग को लेकर रोक लगा दी थी। शासन का निर्देश मिलने पर पार्किंग की व्यवस्था कर दी जाएगी। जाम की समस्या से निपटने के लिए अन्य प्रयास भी किए जाएंगे। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed