{"_id":"572503da4f1c1bf536a917e8","slug":"jam-after-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की साइड लगने पर बाइकर्स का हंगामा, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की साइड लगने पर बाइकर्स का हंगामा, जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, खुर्जा
Updated Sun, 01 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर साइड लगने से गुस्साए बाइक सवार चार युवकों ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। हंगामे के चलते हाईवे पर करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकले।
शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे माल से लदा ट्रक बुलंदशहर की ओर जा रहा था। तभी अगवाल फाटक के पास अचानक ट्रक से एक बाइक को साइड लग गई। इस बात से गुस्साए बाइक सवार दो युवकों ने ओवरव्रिज पार करने के बाद ओवर टेक कर ट्रक को रुकवा लिया।
युवकों ने फोन कर अपने दो अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद चारों युवकों ने ट्रक चालक को खींच कर बुरी तरह पिटाई कर दी। हंगामा होते देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मार्ग अवरुद्ध होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में आरोपी भीड़ को देखकर भाग गए। करीब आधे घंटे बाद इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो पाया।