फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ITI exam started 40 minutes late.

पहले दिन अव्यवस्थाओं ने खोली दावों की पोल

Wed, 10 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 10 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
ITI exam started 40 minutes late.
आईटीआई परीक्षा के पहले दिन ही अव्यवस्थाओं ने दावों की पोल खोल दी। पहली पारी में परीक्षा 40 मिनट देरी से शुरू हुई। अफसरों के मुताबिक बैंक से पेपर लाने में देरी हुई।
विज्ञापन


राहत की बात यह रही कि किसी भी सेंटर से नकल की सूचना नहीं मिली। बता दें कि विगत वर्ष आईटीआई की परीक्षा में नकल के मामले को देखते हुए इस बार प्रशासन और आईटीआई के अफसरों ने परीक्षा को शांतिपूर्वक करवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।
विज्ञापन


अफसरों का दावा था कि इस बार परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं होगी। तैयारिया का हाल यह रहा कि अफसर बुधवार को तय समय पर परीक्षा ही नहीं शुरू करवा पाए।

परीक्षा केंद्रों पर करीब 40 मिनट देर से प्रश्नपत्र पहुंचे। इसके चलते परीक्षार्थियों में रोष रहा। हालांकि दूसरी पारी दोपहर बाद 2.30 बजे समय पर शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना सूचना दिए बना दिए दो और परीक्षा केंद्र
अफरा तफरी का हाल यह रहा कि आईटीआई बोर्ड की ओर से सूचना दिए बिना दो परीक्षा केंद्र और बना दिए गए। पहले छह परीक्षा केंद्र निर्धारित किए थे।

मगर खुर्जा और बंचावली स्थित विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बना दिए। इसके चलते परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

परीक्षा डीएवी कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय, ब्रह्मानंद महाविद्यालय सहित आठ परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्थाओं के बीच परीक्षा संपन्न हुई।

पेपर के बंडलों पर नहीं अंकित थे विषय और कोड
परीक्षा में पेपर के बंडलों को लेकर परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों में असमंजस रहा। बंडलों पर विषय और कोड अंकित नहीं थे। इतना ही नहीं बंडल में यह भी दर्ज नहीं था कि कितने पेपर हैं।

इसके चलते बंडलों में पेपर भी कम निकले। गनीमत यह रही कि अनुपस्थित परीक्षार्थियों के चलते पेपरों की कमी नहीं पड़ी। परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

परीक्षार्थियों को चेकिंग के बाद प्रवेशपत्र व पेन के  साथ ही परीक्षा केंद्र में एंट्री मिली। परीक्षा के दौरान मीडिया के प्रवेश पर पाबंदी रही।

पहले दिन 562 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
परीक्षा में पहले दिन दोनों पारियों में 562 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पारी में आठ परीक्षा केंद्रों पर 462 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पारी में 371 परीक्षार्थी शामिल होने थे मगर 100 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।


पेपर बैंक से प्राप्त किए गए थे। इसके चलते परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में समय लग गया। दूसरी पारी में परीक्षा समय पर शुरू हुई। आगे प्रयास रहेगा कि परीक्षा समय पर हो और किसी तरक की अव्यवस्था न हो। किसी भी सेंटर पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
- केडी मिश्रा, नोडल अधिकारी,  आईटीआई परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed