फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   It's difficult to roam during the summer holidays, trains are full

गर्मी की छुट्टियों में घूमना हुआ मुश्किल, ट्रेनें फुल

Tue, 11 Apr 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Tue, 11 Apr 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
It's difficult to roam during the summer holidays, trains are full
ट्रेनें फुल - फोटो : अमर उजाला

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेन से पहाड़ों का सफर काफी मुश्किल हो गया है। जंक्शन पर रुकने वाली दोनों ट्रेनें फुल हो गई हैं। आलम यह है कि वेटिंग टिकट भी 250 से 300 तक पहुंच गई है। ऐसे में अब यात्रियों को अब सिर्फ तत्काल का सहारा बचा है। उसके लिए भी सुबह से लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ रही है।

विज्ञापन


कानपुर से चलकर कटरा वैष्णो देवी, उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन और टाटानगर से जम्मू जाने वाली मुरी एक्सप्रेस का जंक्शन पर स्टाप है। ऐसे में जम्मू की तरफ जाने वाली सिर्फ दो गाड़ियों की वजह से पहले से ही भीड़ रहती है। वहीं गर्मी की छुट्टियों में पहाड़ों पर सैर करने जाने के लिए काफी पहले से ही लोगों ने सीटे आरक्षण करा ली थीं।
विज्ञापन


ऐसे में अब आलम यह है कि इस समय दोनों ट्रेनों में सीटे फुल होने के अलावा 250 से 300 तक वेटिंग चल रही है। ऐसे में अब लोग तत्काल के भरोसे बैठे हुए हैं। अपने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियों में वैष्णव देवी की यात्रा पर जाने वाले राजक मल सिंह काफी मायूस हैं। उन्होंने बताया कि सीटें फुल होने के कारण उनका आरक्षण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 25 मई के बाद वह तत्काल के लिए ट्राई करेंगे। यही हाल प्रियांशु, शिव और अंबरीष का है। उन्होंने बताया कि सीटे फुल होने के कारण वह जम्मू जाने के लिए किसी अन्य साधन का सहारा लेंगे। जंक्शन स्टेशन पर रिजर्वेशन आपरेटर किरन सिंह ने बताया कि मई और जून महीने में दो माह पहले से ही सीटें फुल चल रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed