{"_id":"6a02081582db8c0155062e0c","slug":"ishu-won-the-salad-competition-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-154299-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सलाद प्रतियोगिता में ईशु रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सलाद प्रतियोगिता में ईशु रहीं अव्वल
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर के रघुवर दयाल प्रभु दयाल इंटर कॉलेज में छात्राओं को संतुलित भोजन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सलाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ईशु ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में करीब 22 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शीनू चौधरी ने बताया कि गर्मियों में खान-पान के प्रति विशेष सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए छात्राओं को संतुलित भोजन के महत्व से अवगत कराने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा दस की लक्ष्मी और पूजा यादव संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं।
कक्षा छह की बानी शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रबंधक गिरीश गर्ग ने कहा कि सलाद हमारे दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। ताजी सब्जियों और फलों से तैयार सलाद शरीर को आवश्यक पोषक तत्व, फाइबर और पर्याप्त पानी प्रदान करता है।