फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Irrigation department's district officer arrested while taking bribe of Rs 2 lakh

Bulandshahar News: सिंचाई विभाग का जिलेदार दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Irrigation department's district officer arrested while taking bribe of Rs 2 lakh
सिकंदराबाद हिरासत में आरोपी जिलेदार। संवाद
सिकंदराबाद। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस), मेरठ की टीम ने सोमवार को जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के जिलेदार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी जिलेदार एक डॉक्टर से निर्माण कार्य जारी रखने की एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस ने इस मामले में बिचौलिए की भूमिका निभा रहे एक किसान को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


विजिलेंस अधिकारी केवी सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के महरौली निवासी शिकायतकर्ता डॉ. प्रदीप गुप्ता की महरौली में 531.71 वर्गगज जमीन है। पीड़ित के पास जमीन के पुख्ता कागजात और दाखिल-खारिज भी मौजूद है। डॉक्टर उक्त जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। आरोप है कि बीते 28 फरवरी को जिलेदार राजेश कुमार उर्फ राजेश चौहान ने बिना किसी पूर्व नोटिस के जेसीबी ले जाकर जमीन की बाउंड्रीवॉल गिरवा दी। जिलेदार ने जमीन को सिंचाई विभाग की बताते हुए वहां हो रहे निर्माण को अवैध घोषित कर दिया और काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

जमीन पर दोबारा निर्माण शुरू करने की अनुमति देने के नाम पर जिलेदार ने भ्रष्टाचार का जाल बुना। आरोपी ने किसान भूपेंद्र सिंह के माध्यम से पीड़ित डॉक्टर से 5 लाख रुपये की रकम मांगी। काफी मिन्नतों के बाद सौदा दो लाख रुपये में तय हुआ। परेशान डॉक्टर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए मेरठ विजिलेंस टीम से इसकी लिखित शिकायत कर दी। विजिलेंस अधिकारी केवी सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जाल बिछाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम का एक सदस्य किसान का वेश धरकर मौके पर पहुंच गया। जैसे ही डॉ. प्रदीप गुप्ता ने रिश्वत की रकम जिलेदार और उसके सहयोगी किसान भूपेंद्र को थमाई, पहले से घेराबंदी कर चुकी विजिलेंस टीम ने दोनों को दबोच लिया। टीम ने आरोपियों के पास से रिश्वत के रुपये बरामद कर लिए हैं। विजिलेंस की टीम दोनों आरोपियों को लेकर सिकंदराबाद थाने पहुंची, जहां उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed