फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Investors cheated of more than Rs 2 crore on the pretext of profit

Bulandshahar News: मुनाफे का झांसा देकर निवेशकों से दो करोड़ से अधिक की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्याना क्षेत्र निवासी लोगों से हरियाणा की चार कंपनियों द्वारा दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में दो लोगों ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि आरोपियों ने 12 प्रतिशत का मुनाफा देने का झांसा देकर उनके साथ ठगी की है।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने मुजफ्फरनगर के एक होटल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया और विश्वास दिलाने के लिए शुरुआत में मुनाफा बांटा गया, लेकिन भारी रकम वसूलने के बाद कंपनियों ने भुगतान रोक दिया।
विज्ञापन

स्याना क्षेत्र के गांव करसड़ा निवासी मनोज कुमार शर्मा और अनुज गांधी ने एसएसपी को दी गई तहरीर में बताया कि उन्हें एक आकर्षक स्कीम के तहत निवेश करने पर प्रति माह 12 फीसदी मुनाफे का लालच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उनसे कहा कि जरूरत पड़ने पर एक कॉल पर पूरी रकम वापस मिल जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी से जुड़े लोगों ने उनसे संपर्क किया था।
आरोपियों ने परिचितों का विश्वास जीतकर मार्च 2024 से निवेशकों से पैसा लेना शुरू किया। शुरुआती महीनों में निवेशकों को लुभाने और उनका भरोसा जीतने के लिए नियमित रूप से 12 प्रतिशत का मासिक मुनाफा उनके खातों में भेजा, इससे बड़ी संख्या में लोग झांसे में आ गए। अगस्त 2024 में जब मुनाफे का भुगतान रुकना शुरू हुआ, तो निवेशकों को शांत करने के लिए मुजफ्फरनगर के होटल रेडिसन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान आरोपी ने जूम एप के जरिए बात करते हुए कंपनी के तेजी से विस्तार और अधिक निवेश पर और ज्यादा मुनाफे का दावा किया। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed