फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Investigation did not find any irregularities in the Reliance SIM distribution

जांच में रिलायंस सिम वितरण में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

Thu, 14 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 14 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Investigation did not find any irregularities in the Reliance SIM distribution
सिमकार्ड फर्जीवाड़ा - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर(ब्यूरो)। नगर कोतवाली क्षेत्र में रिलायंस कंपनी के एक आईडी पर कई सिम कार्ड जारी होने के मामले में पुलिस जांच में मामला सही पाया गया है। जांच में पता चला कि सिम टेस्टिंग पर कंपनी के ही कर्मचारियों को दिए जा रहे थे, ताकि नेटवर्क की सर्चिंग पावर का पता चल सके।

विज्ञापन


जांच में कुछ गलत  नहीं मिलने पर पुलिस ने हिरासत में लिए कर्मियों को छोड़ दिया। नगर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि बुधवार को एक ही आईडी पर कई सिम जारी करने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने दस्तावेज जांचे थे। एक कर्मचारी को हिरासत में भी लिया था।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि यह सिम टेस्टिंग के लिए कंपनी के ही कर्मचारियों को दिए जा रहे थे। सिम देने का मकसद टावरों की सही नेटवर्क जानने को था। कंपनी के नियम के तहत यह एक रुटीन प्रक्रिया है। इसमें कोई फर्जीवाड़ा नहीं था, कंपनी से ही निकाले गए एक कर्मचारी ने पुलिस को गलत सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कंपनी अफसरों के मुताबिक यह सिम टेस्टिंग के लिए बांटे जा रहे थे। जांच के बाद कर्मी को छोड़ दिया गया है। कंपनी के ही पूर्व कर्मचारी ने गलत सूचना पुलिस को दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed