{"_id":"5717bd274f1c1b9c798b4798","slug":"inundated-with-complaints-deal-with-two-or-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का अंबार, निपटीं दो-चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का अंबार, निपटीं दो-चार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
complaints
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना के न पहुंचने पर सीडीओ चुनकू राम पटेल ने तहसील दिवस की अध्यक्षता करते एसएसपी के साथ लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 66 ग्रामीणों ने शिकायतें दर्ज कराईं जिनमें से मात्र चार का निस्तारण हो सका। साथ ही एक विकलांग को प्रमाण पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन
गावं दानपुर निवासी बृद्ध भवानी सिंह का अभिलेखों में नाम न चढ़ाने और नायब तहसीलदार पर चार हजार रुपये रिश्वत लेने की शिकायत पर सीडीओ ने सीओ को जांच सौंपी।
विज्ञापन
अलीगढ़ के गावं सीसई निवासी नैम सिंह, मान सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों ने कब्जे की शिकायत की तो सीडीओ ने दोनों जिलों की वन विभाग और तहसील टीम को मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा महिलाओं ने ढकनगला में चार माह से राशन वितरित नहीं करने की शिकायत की।
विज्ञापन
तहसील दिवस में एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव, एडीएम आरके. सिंह, एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य, सीओ आरपी. सिंह, सीएमओ ओहरी सहित, जिला विद्यालय निरीक्षक रामज्ञा कुमार ॅउपस्थित थे।