फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Intermittent drizzle continues, good rain occurred in Aurangabad and Dibai

Bulandshahar News: रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी, औरंगाबाद व डिबाई में हुई अच्छी बारिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Intermittent drizzle continues, good rain occurred in Aurangabad and Dibai
बुलंदशहर/डिबाई/औरंगाबाद। जिले में लगातार बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी है। शुक्रवार को औरंगाबाद व डिबाई में अच्छी बारिश हुई जबकि दोपहर बाद निकली धूप ने उमस का अहसास कराया। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम वैज्ञानिक लगातार बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में जब से मानसून की बारिश शुरू हुई है, तब से मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। इस बीच बादल छाने और धूप निकलने के बीच उमस भी अपना रंग दिखा रही है। बृहस्पतिवार की रात भर रुक-रुक जारी रही बूंदाबांदी शुक्रवार दोपहर तक जारी रही। डिबाई में कुछ अच्छी बारिश हुई। वहीं, औरंगाबाद में बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन

अजीजाबाद में लगने वाली साप्ताहिक पैंठ में व्यापारियों का सामान भीग गया। प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर पर लगे शिव कांवड़ मेले में दुकानों के आगे जलभराव हो गया। भावसी रोड चौराहे पर मोहल्ला गुली स्थित तालाब का पानी सड़क पर आ गया। मोहल्ला देहली दरवाजा, सदर बाजार, नई बस्ती में पानी सड़कों पर भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालका रोड स्थित समर्थ भारती जूनियर हाईस्कूल और बालाजी मंदिर के सामने नाले का पानी सड़क पर भर गया। बारिश बंद होने के बाद नगर पंचायत के कर्मचारियों ने चोक पड़ी नाले नालियों को खोलकर जलभराव को दूर किया। नगर पंचायत के ईओ सेवाराम राजभर ने बताया कि समयानुसार नालों की सफाई कराई जा रही है।
इसके बाद बादलों के बीच निकली धूप ने उमस को बढ़ा दिया। इस बढ़ी उमस ने लोगों के पसीने छुड़ाने का काम किया। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 77 फीसदी और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास दर्ज की गई।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। कई दिन से रुक-रुक कर बूूंदाबांदी के बीच निकल रही धूप ने एक बार फिर उमस बढ़ा दी है। तापमान में उतार-चढ़ाव भी लगातार देखा जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed