फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Inter-district vicious thief who stole bells from temple arrested in encounter

Bulandshahar News: मंदिर से घंटे चोरी करने वाले अंतरजनपदीय शातिर चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Inter-district vicious thief who stole bells from temple arrested in encounter
डिबाई। बुलंदशहर और अलीगढ़ जनपदों के मंदिरों से लगातार घंटे चोरी कर दहशत फैलाने वाले एक अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह के दो बदमाशों को डिबाई पुलिस और स्वाट टीम देहात ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। अनूपशहर हाईवे पर हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके जवाब में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार शातिरों ने डिबाई नगर के प्राचीन चामुंडा मंदिर में हुई चोरी की वारदात को भी अंजाम देना स्वीकार किया है। दोनों आरोपियों पर विभिन्न थानों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में घायल बदमाश की पहचान ताज मोहम्मद उर्फ बसईया निवासी गांव धुबई हाथरस, हाल निवासी सन्नौट थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई। दूसरे गिरफ्तार बदमाश की पहचान हम्मू उर्फ भूरा पुत्र जान मोहम्मद, निवासी सिल्ला अलीगढ़, हाल निवासी नई बस्ती बहीदनगर, अलीगढ़ के रूप में हुई।
विज्ञापन

एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि डिबाई क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बृहस्पतिवार देर रात स्वाट टीम देहात और डिबाई पुलिस संयुक्त रूप से अनूपशहर हाईवे पर गांव सूरजपुर मखैना नहर के निकट चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी बाइक मोड़कर नहर पटरी की ओर तेजी से भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने बदमाशों का पीछा करते हुए घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके दूसरे साथी को दबोच लिया। घायल बदमाश को सीएचसी पर उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed