{"_id":"66f2f2f378673d95470918bc","slug":"inter-college-headmaster-dies-of-fever-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-122487-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बुखार से इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बुखार से इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक की मौत
विज्ञापन
ऊंचागांव क्षेत्र के अमरगढ़ स्थित इंटर कालिज के प्रधानाध्यापक मृतक वेदप्रकाश हरित का फाइल फोटो।
ऊंचागांव। बुखार से पीड़ित कस्बा अमरगढ़ स्थित जवाहर ज्योति इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक ने मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्हें पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। प्रधानाध्यापक के निधन पर मंगलवार को कॉलेज में शोकसभा के बाद अवकाश कर दिया गया।
मेरठ क्षेत्र के गांव रिठानी परतापुर निवासी 57 वर्षीय वेदप्रकाश हरित वर्ष 2008 में कस्बा अमरगढ़ स्थित जवाहर ज्योति इंटर कॉलेज में प्रधानाध्यापक थे। वर्तमान समय में वह जहांगीराबाद के मोहल्ला नई बस्ती में रहते थे। कॉलेज के लैब टेक्नीशियन पंकज कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक को कई दिन से बुखार आ रहा था। दो दिन पूर्व जहांगीराबाद के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार शुरु कराया। मंगलवार सुबह अचानक उल्टी-दस्त होने के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ता चला गया। चिकित्सक ने प्रधानाध्यापक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रधानाध्यापक की मौत की जानकारी की जा रही। मौत का कारण क्या रहा, यह रिपोर्ट देखकर पता चलेगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ