{"_id":"696f9aee2c263fdd5e0053e4","slug":"innocent-child-died-and-two-injured-after-wall-of-house-collapses-in-bulandshahr-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में भरभराकर गिरी दीवार: छिन गई मासूम की सांसें...दादी-दादा घायल; देखें हादसे का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में भरभराकर गिरी दीवार: छिन गई मासूम की सांसें...दादी-दादा घायल; देखें हादसे का वीडियो
Tue, 20 Jan 2026 08:41 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: राहुल तिवारी
Updated Tue, 20 Jan 2026 08:41 PM IST
सार
बुलंदशहर के शिकारपुर कस्बे के मौहल्ला चैनपुरा में घर की दीवार गिरने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे में बच्चे के दादी-दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य किया।
विज्ञापन
मासूम की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर जिले के शिकारपुर कस्बे के मौहल्ला चैनपुरा में अचानक घर की दीवार गिरने से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में बच्चे के दादी-दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सीएचसी शिकारपुर से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय नागरिक राहत बचाव कार्य में जुट गए। शिकारपुर कोतवाली पुलिस और अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहे। वहीं, शिकारपुर तहसील प्रशासन के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस दुखद घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बच्चे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन