फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Injured person died while demolishing illegal construction in Bulandshahr

बुलंदशहर: अवैध निर्माण गिराने के दौरान घायल व्यक्ति की मौत, नगर पालिका की कार्रवाई का किया था विरोध

Sat, 14 May 2022 06:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 14 May 2022 06:38 PM IST
सार

बुलंदशहर में नगर पालिका ने आवास विकास द्वितीय में पिछले सप्ताह अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए 8 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की थी। जिसका लोगों ने विरोध किया था। इसी दौरान मोहम्मद रोहतास घायल हो गया था। जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Injured person died while demolishing illegal construction in Bulandshahr
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

विस्तार

बुलंदशहर में अवैध निर्माण को तोड़ने के दौरान गिरकर घायल व्यक्ति ने अस्पताल उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। 45 वर्षीय मोहम्मद रोहतास की मृत्यु के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इससे पहले नगर पालिका ने आवास विकास द्वितीय में पिछले सप्ताह अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए 8 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की थी।

विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने इसका विरोध भी किया था। आरोप लगाया था कि नगर पालिका के अधिकारी अवैध रूप से बिना नोटिस दिए मकानों को तोड़ रहे हैं। विरोध करने के दौरान ही मोहम्मद रोहतास गिरकर घायल हो गया था। जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसको लेकर मंगलवार को लोगों ने कलेक्ट्रेट में नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन भी सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed