{"_id":"68e0248c18d63318620260f7","slug":"initiative-police-arrive-at-the-home-of-a-disabled-couple-take-their-child-deprived-of-education-to-school-bulandshahr-news-c-135-1-hpr1001-131107-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल : दिव्यांग दंपती के घर पहुंची पुलिस, शिक्षा से वंचित बच्ची को पहुंचाया स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल : दिव्यांग दंपती के घर पहुंची पुलिस, शिक्षा से वंचित बच्ची को पहुंचाया स्कूल
विज्ञापन
धौलाना। मिशन शक्ति अभियान के तहत धौलाना थाना पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए एक दिव्यांग दंपती की शिक्षा से वंचित बेटी का दाखिला स्कूल में कराया। इतना ही नहीं परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उन्हें आवश्यक राशन भी उपलब्ध कराया।
धौलाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि महिला उपनिरीक्षक एवं मिशन शक्ति प्रभारी रक्षा सिंह अपनी टीम के साथ बाल्मीकि मोहल्ला पहुंची थीं। वहां एक परिवार ऐसा मिला जिसमें माता-पिता दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और उनकी बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। आर्थिक तंगी के चलते बच्ची की पढ़ाई पिछले पांच-छह महीने से छूट गई थी और वह भी घरों में काम करने लगी थी।
इस जानकारी पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने परिवार के बातचीत कर उन्हें बच्ची के पढ़ाई जारी रखने के लिए मनाया। इसके अलावा उन्होंने सभी आर्थिक बाधाओं को दूर करते हुए बालिका को पास ही स्थित चंपा बालिका इंटर कॉलेज धौलाना में ले जाकर दाखिला दिलाया। स्कूल प्रबंधन से बातचीत कर बच्ची की पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराया गया। कोतवाल ने छात्रा की शिक्षा का पूरा खर्च स्वयं उठाने का निर्णय लिया। इसी के साथ पुलिस टीम ने जरूरतमंद परिवार को राशन भी उपलब्ध कराया। इस पहल से परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
विज्ञापन
इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी रक्षा सिंह के साथ कांस्टेबल शीतल चौहान, प्रतिभा सिंह, विशाखा और भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।