फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Information about the burial of the body, the police took it out of the grave and sent it for post-mortem

Bulandshahar News: शव दफनाने की सूचना, पुलिस ने कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी किशोरी की हत्या कर शव को दफनाने की सूचना पुलिस को मिली। जिस पर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर को शव कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजन किशोरी के जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से संभल जनपद के एक गांव निवासी किशोरी अपने पिता और अन्य परिजनों के साथ अनूपशहर की एक कॉलोनी में रह रही थी। मंगलवार देर शाम थाना पुलिस को किसी ने सूचना दी कि किशोरी की हत्या कर उसके परिजनों ने शव को गंगा किनारे दफना दिया है। जिसपर थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और बृहस्पतिवार दोपहर को नियमानुसार मृतका का शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की तो बताया गया कि किशोरी ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। मंगलवार को उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण स्पष्ट होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed