{"_id":"5761887a4f1c1bb26511d0e1","slug":"inflation-pulled-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई ने निकाला दम, गरीब की थाली में दाल-सब्जी हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई ने निकाला दम, गरीब की थाली में दाल-सब्जी हुई कम
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Wed, 15 Jun 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
भोजन
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहताशा बढ़ती महंगाई ने हर खास-ओ-आम को परेशानी में डाल दिया है। आलम यह है कि गरीबों की थाली में हरी सब्जियां और दालें कम होने लगी हैं। इतना ही नहीं मिडिल क्लास परिवारों को किचन का सामान खरीदने से पहले सोचना पड़ रहा है। कुल मिलाकर महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
एक माह में ही सब्जियों के दामों में 40 से 50 प्रतिशत तक का उछाल आ गया है। टमाटर और आलू का दाम करीब दो गुना हो गया है। टमाटर, हरी मिर्च के दाम भी आसमान पर हैं। मूंग, मसूर, उड़द, चना और मटर की दाल के दामों में तेजी आई है।
विज्ञापन
SSरिफाइंड ऑयल और सरसों का तेल अपने अधिकतम पर पहुंच गया है। खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से न सिर्फ गरीब तबका परेशान है, बल्कि मध्यम वर्ग की भी फजीहत शुरू हो गई है। ऐसे में पॉश कालोनियों की महिलाओं को सब्जी, दाल, चीनी, तेल और आटे का मोलभाव करते हुए देखा जा रहा है।
विज्ञापन