फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   inflation

कोल्ड स्टोर हुए 99 फीसदी खाली, आलू के दाम आसमान पर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
inflation
कोल्ड स्टोर हुए 99 फीसदी खाली, आलू के दाम आसमान पर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में आलू से भरे कोल्ड स्टोर 99 फीसदी खाली हो गए हैं। ऐसे में आलू की कमी के साथ दाम आसमान छूने लगे हैं। दिवाली पर आलू के दाम 50 रुपये प्रति किलो से अधिक होने की संभावना है। अफसरों का कहना है कि पंजाब और हिमाचल से नया आलू मिलने के बाद ही राहत मिल सकती है।
गत वर्ष जनपद में करीब 15 हजार हेक्टेयर भूमि में आलू की पैदावार की गई थी। आलू की फसल पक कर जब मंडी में पहुंची तो उस समय आलू का रेट 10 रुपये से लेकर 12 रुपये तक था। जैसे-जैसे समय बीतता गया तो आलू के दाम लगातार बढ़ते रहे। इस समय आलू का रेट 45 प्रति किलो तक पहुंच गया है। ऐसे में आमजन आलू का रेट देखकर हैरान हैं। उसकी समझ में नहीं आ रहा कि वह आलू खरीदे या नहीं। वहीं, दूसरी ओर आलू का रेट मंडी में कुछ है और फुटकर में कुछ और है। इस रेट को लेकर भी खरीदारों की समझ में नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर जनपद के कोल्ड स्टोरों की बात करें तो 34 कोल्ड स्टोरों में गत सितंबर माह तक 72 हजार मीट्रिक टन से अधिक आलू का स्टॉक था। लेकिन अब 99 फीसदी कोल्ड स्टोर से आलू की निकासी हो चुकी है। गत कुछ ही दिनों में कोल्ड स्टोर से आलू के बीज की निकासी भी हुई है। ऐसे में अब जनपद के कोल्ड स्टोर में आलू नाम मात्र रह गया है। जनपद में आलू की कमी होने के कारण अब दूसरे जनपदों से सप्लाई होने के साथ ही दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के व्यापारी हाजी अख्तर और का कहना है कि इस समय अब जनपद के कोल्ड स्टोरों में आलू नहीं रहा है। ऐसे में आलू गैर जनपदों से सप्लाई किया जा रहा है। मंडी में आलू का रेट इस समय 1800 से 1900 रुपये प्रति 50 किलो बोरी है। इस तरह से आलू का रेट मंडी में आलू का रेट 36 से 38 रुपये किलो हो गया है। जबकि यहीं आलू बाजार में 45 रुपये किलो तक बिक रहा है। पंजाब और हिमाचल से आने वाले नए आलू का भी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में आलू के कोल्ड स्टोर 99 फीसदी खाली हो गए हैं। आलू की कमी के चलते दाम लगातार बढ़ रहे हैं। संभावना है कि जल्द ही पंजाब और हिमाचल से नया आलू आ जाएगा। इसके बाद ही आलू के दामों में कुछ गिरावट आ सकती है।
- डॉ. धीरेंद्र सिंह, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed