फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Incorrect operation of the DM 'radar' doctor

गलत ऑपरेशन पर डीएम के ‘रडार’ पर डॉक्टर

Tue, 19 Jul 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 19 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Incorrect operation of the DM 'radar' doctor
आपरेशन करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गलत ऑपरेशन से जिला अस्पताल के डॉक्टर डीएम की रडार पर हैं। डीएम ने एडीएम  को जांच सौंपी है। एडीएम वित्त ने सीएमओ को नोटिस भेजकर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। जिला अस्पताल में डॉक्टर के गलत ऑपरेशन करने से एक व्यक्ति का शरीर सड़ने लगा है।

विज्ञापन


पेट दर्द की शिकायत पर 20 मई को पुलिस लाइन निवासी संदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परीक्षण के बाद संदीप का अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद से संदीप का शरीर फूलने लगा और जगह जगह से फट गया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर परिजन उसको मेरठ के निजी अस्पताल ले गए। जहां, संदीप का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। संदीप के भाई प्रदीप ने बताया कि मेरठ स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि गलत ऑपरेशन के कारण संदीप की यह हालत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में डीएम शुभ्रा सक्सेना ने संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश दिया है। इस प्रकरण की जांच एडीएम वित्त बृजेश कुमार को सौंपी गई है। जांच के क्रम में एडीएम वित्त ने सीएमओ को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।


सीएमओ को नोटिस भेज दिया गया है। सीएमओ को तीन दिन के भीतर जवाब देना होगा और जिम्मेदारी तय करनी होगी। इसके बाद गैर जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी। - बृजेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्

एडीएम वित्त को जांच सौंप दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर गैर जिम्मेदार डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - शुभ्रा सक्सेना, डीएम, बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed