फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Incomplete preparation of storage, impaired weather would spoil the wheat

भंडारण की तैयारी अधूरी, बिगड़ा मौसम तो खराब होगा गेहूं

Sun, 03 Apr 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 03 Apr 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Incomplete preparation of storage, impaired weather would spoil the wheat
किसान - फोटो : अमर उजाला

सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद में तो अभी वक्त लगेगा ही लेकिन गेहूं भंडारण की तैयारी भी आधी-अधूरी है। सोमवार से क्रय केंद्रों पर गेहूं पहुंचने की संभावना है मगर गेहूं खुले आसमान के नीचे ही रखा जाएगा। कई क्रय केंद्रों के हालात ऐसे ही है।

विज्ञापन


जनपद में गेहूं खरीद के लिए 88 क्रय केंद्र स्थापित करने का दावा किया है। क्रय केंद्र स्थापित करने के  लिए जिन स्थानों  को चिह्नित किया गया है वहां अभी गेहूं तौल के लिए कांटा और बारदाना आदि के साथ गेहूं भंडारण के व्यापक इंतजाम नहीं हैं। क्रय केंद्रों पर ही भंडारण के नक्शे बनाए गए थे, जिसके तहत पालीथिन आदि से बाउंड्री की जानी है।
विज्ञापन


मगर नई अनाज मंडी में लगे क्रय केंद्र की ही बात करें तो यहां पर अभी भंडारण की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में गेहूं खुले आसमान के नीचे ही रखा जाएगा। यदि मौसम खराब हो गया तो गेहूं खराब होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार से अफसर केंद्रों पर गेहूं् आने की उम्मीद जता रहे हैें लेकिन बड़ा सवाल यह है कि भंडारण कहां होगा। इसकी अभी व्यवस्था नहीं की गई है। उधर, फूड मार्केटिंग इंस्पेक्टर वीके विदवा का कहना है कि क्रय केंद्रों पर गेहूं भंडारण के आदेश जारी कर दिए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed