फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   incessant rains in the city

पॉटरी नगरी में लगातार हो रही बारिश से आफत

Mon, 01 Aug 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/खुर्जा
अमर उजाला ब्यूरो/खुर्जा Updated Mon, 01 Aug 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
incessant rains in the city
बारिश - फोटो : अमर उजाला

पॉटरी नगरी में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से ग्रामीण मार्गों पर कीचड़ हुई पड़ी है। इसके चलते लोगों का आना-जाना दूभर हो गया है। वहीं, मौसमी बीमारियों के चलते सरकारी अस्पताल में दवा लेने वाले मरीजों की कतार लगी हुई है।

विज्ञापन


खुर्जा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से देहात क्षेत्रों में हालत खराब हो गए हैं। कच्चे मार्ग होने से वहां से गुजरने वाले सैंकड़ों ग्रामीणों का निकलना दूभर हो गया है। वहीं, दूसरी ओर बारिश से मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


जिसके चलते सैंकड़ो की संख्या में मरीज नगर स्थित सरकारी अस्पताल में दवा लेने पहुंच रहे हैं। जटिया सरकारी अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि प्रतिदिन करीब 400 से 500 के बीच मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर बढ़ा, दहशत में ग्रामीण
बैराज पर गंगा के जलस्तर में पिछले दो दिनों से वृद्धि दर्ज की जा रही है। सोमवार शाम नरौरा बैराज पर कुल पानी की आवक एक लाख 46 हजार 802 क्यूसेक पानी प्रतिसेकेंड पहुंच रहा है। बता दें कि शनिवार को कुल पानी की आवक एक लाख क्यूसेक थी, जो कि रविवार को बढ़कर एक लाख 31 हजार 729 क्यूसेक प्रतिसेकंड हो गई।

तारबाबू देवेश कुमार ने बताया कि गंगा अप स्ट्रीम में कुल पानी की आवक एक लाख 46 हजार 702 क्यूसेक प्रतिसेकेंड हो रही है। बैराज से गंगा की डाउन स्ट्रीम में एक लाख 35 हजार 839 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

जबकि बैराज से निकली एलजीसी नहर में 6811 क्यूसेक एवं पीएलजीसी नहर में 4052 क्यूेसक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, गंगा किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों में गंगा के जलस्तर में वृद्धि से दहशत है। साथ ही प्रशासन मामले को लेकर सर्तक है।

साइक्लोन हुआ कमजोर मगर और होगी बारिश
सोमवार को गाजियाबाद में फिर झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटा हुई इस बारिश से भले ही जलभराव होने से लोग परेशान रहे हों, लेकिन उमस से राहत भी महसूस की है। मौसम विभाग की मानें तो अभी गाजियाबाद समेत एनसीआर को ऐसी बारिश भिगोती रहेगी।

हालांकि दो दिन पहले जो साइक्लोन दिल्ली-हरियाणा के आसपास बना था, वह अब कमजोर हो गया है। दो दिन पहले दिल्ली, हरियाणा समेत एनसीआर में हुई लगातार बारिश की वजह यह साइक्लोन ही था। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. रंजीत सिंह का कहना है कि साइक्लोन कमजोर होने के बावजूद एनसीआर में बारिश होती रहेगी।


मानसून अभी पूरी तरह सक्रिय है। हालांकि मानसून की बारिश लगातार नहीं होगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही एनसीआर में ऐसा ही एक और साइक्लोन बन सकता है। इसके चलते अभी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा और मौसम खुशगवार रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed