{"_id":"592db7bb4f1c1bdf15bdc4cf","slug":"in-the-last-farewell","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Tue, 30 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कश्मीर के उरी सेक्टर में तैनात धनौरा के बेटे नितिन चौधरी की अंतिम यात्रा में लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। अंतिम यात्रा में भीड़ इतनी थी कि पुलिस को रूट डायवर्जन करना पड़ा। मंगलवार शाम शहीद नितिन को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
धनौरा गांव निवासी नितिन (21) पुत्र रविंद्र उर्फ मनवा 17 जाट बटालियन में सिपाही था। नितिन की ड्यूटी कश्मीर के उरी सेक्टर में थी। सोमवार सुबह नितिन साथियों के साथ गश्त पर निकले थे, तभी वीर गति को प्राप्त हो गए।
विज्ञापन
मंगलवार शाम 5.15 बजे पर नितिन का पार्थिव शरीर धनौरा पहुंचा।उसके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जमघट लग गया। अंतिम दर्शन के लिए नेता और अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
शहीद नितिन को मेजर सलीम खान के नेतृत्व में सलामी दी गई। उधर, गुलावठी में सपा के प्रदेश सचिव दिनेश गुर्जर ने कहा है कि नितिन ने देश की रक्षा के लिए शहादत दी है। उसकी बहादुरी पर देश को गर्व है।
शोक सभा में अमीरूद्दीन मेवाती, तरूण अग्रवाल, अमित यादव, शेर सिंह रावत, सुनील वर्मा आदि शामिल रहे। उधर, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री विनीता सिंह ने भी श्रद्धांजलि दी।