{"_id":"69d92953c39ddac7d107f9cd","slug":"in-secunderabad-zone-the-authority-demolished-two-unauthorized-colonies-built-on-18-bighas-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-151888-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सिकंदराबाद जोन में प्राधिकरण ने ध्वस्त की 18 बीघा में बनीं दो अनधिकृत कॉलोनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सिकंदराबाद जोन में प्राधिकरण ने ध्वस्त की 18 बीघा में बनीं दो अनधिकृत कॉलोनियां
विज्ञापन
सिकंदराबाद क्षेत्र में अनधिकृत कालोनी को ध्वस्त करता प्राधिकरण का बुलडोजर। स्रोत : प्राधिकरण
सिकंदराबाद। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने शुक्रवार को सिकंदराबाद जोन में कार्रवाई को अभियान चलाया। इस दौरान सचल प्रवर्तन दल ने बिना मानचित्र स्वीकृत के विकसित की जा रही 18 बीघा में दो अनधिकृत काॅलोनियों को ध्वस्त कर दिया।
प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि अनधिकृत काॅलोनियों एवं अवैध निर्माण की सूचना पर समय-समय पर सचल प्रवर्तन दल को कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। शुक्रवार को सचल प्रवर्तन दल को सिकंदराबाद जोन क्षेत्र में भेजा गया। सचल प्रवर्तन दल ने गांव बंचावली जेवर मार्ग पर धर्मवीर व नरेश चौधरी द्वारा करीब 10 बीघा और गांव बंचावली झाझर रोड पर प्रवीन प्रधान द्वारा करीब आठ बीघा अनाधिकृत काॅलोनी काटते मिले। दोनों काॅलोनी के विक्रेताओं द्वारा अनधिकृत काॅलोनी को विकसित करने का कार्य किया जा रहा था। अनधिकृत काॅलोनी संचालक ने कोई नक्शा स्वीकृत नहीं कराया। दोनों कॉलोनियों को ध्वस्त करवा दिया गया। ध्वस्तीकरण के दौरान नामित पुलिस बल, स्थानीय पुलिस बल, प्राधिकरण के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
--
कोट
सिकंदराबाद जोन में करीब 18 बीघा से काटी जा रही दो अनधिकृत कॉलोनियों को सचल प्रवर्तन दल ने ध्वस्त कर दिया। अनधिकृत कॉलोनी एवं बिना मानचित्र स्वीकृत के निर्माण कार्य मिलने पर कार्रवाई जारी रहेगी। लोग अनधिकृत कॉलोनी में प्लाट न खरीदें,व बिना मानचित्र स्वीकृती कराए कोई भी निर्माण कार्य ना करें। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्ष