{"_id":"5713cc874f1c1b4e3010fc5e","slug":"in-celebration-of-the-marriage-was-a-disaster-alcoholics","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के जश्न में शराबियों ने मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के जश्न में शराबियों ने मचाया उत्पात
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
का्रइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के दौरान डीजे पर डांस करने से रोकने पर शराब के नशे में धुत्त चार युवकों ने एक बाराती को जमकर पीटा और 5 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में एक को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात के गांव काजमपुर देवली निवासी किरनपाल पुत्र जगवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर नुमाइश आरओबी के निकट मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए आया था।
विज्ञापन
रात करीब 2 बजे हरि एंकलेव निवासी अनुज चौधरी तथा उसके साथ तीन अज्ञात लड़के आए और डीजे पर डांस करने के लिए कहने लगे। उसने इनकार कर दिया। वह जब घर लौटने लगा तो अनुज चौधरी और उसके साथियों ने शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
आरोपियों ने उसकी जेब में रखे 5 हजार रुपये और मोबाइल भी निकाल लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अनुज चौधरी और तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।