फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In badminton doubles, the pair of Pooja-Sheetal and Rajat-Adi became the winners.

Bulandshahar News: बैडमिंटन डबल्स में पूजा-शीतल और रजत-आदि की जोड़ी बनी विजेता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
In badminton doubles, the pair of Pooja-Sheetal and Rajat-Adi became the winners.
नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत : खेल विभा
बुलंदशहर। यमुनापुरम स्टेडियम में जिला खेल विभाग ने दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कराया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के डबल्स मुकाबले के बालिका वर्ग में पूजा-शीतल और बालक वर्ग में रजत-आदि की जोड़ी विजेता बनी। दोनों वर्गों के विजेता व उपविजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर समय-समय पर बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। सीनियर बालक-बालिका की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें जिलेभर के बालक-बालिका बैडमिंटन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के डबल्स में 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। रजत व आदि की जोड़ी ने 15-21, 21-15, 21-16 से यश व सूरज को हराया। क्रिश व जतिन की जोड़ी ने 21-10, 21-16 से देवेश व विशु की जोड़ी को हराया। आदित्य व जयदीप की जोड़ी ने 21-04, 21-12 से अभिनव व हर्षित को, नीरज व किट्टू की जोड़ी ने 21-16, 21-19 से शेर सिंह व प्रोमित को और मनी व विश्वजीत की जोड़ी ने 21-10, 21-12 से पुष्पेंद्र व मंगेश की जोड़ी को हरा जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राउंड में रजत व आदि की जोड़ी ने 21-19, 21-18 से क्रिश व जतिन की जोड़ी को और मनी व विश्वजीत की जोड़ी ने 21-17, 21-19 से आदित्य व जयदीव की जोड़ी को हरा फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में रजत व आदि की जोड़ी ने 21-15, 21-19, 21-17 से मनी व विश्वजीत को जोड़ी को हरा विजेता बनी।

सीनियर बालिका वर्ग में छह खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने पर तीन टीम बनाकर लीग कराया गया। पहला मैच पूजा-शीतल की जोड़ी ने सुकृति-दार्शी की जोड़ी को 21-13 से हराया। दूसरे मैच में हर्षिता-सीवी की जोड़ी ने सुकृति-दार्शी की जोड़ी को 21-17 से हराया। फाइनल में पूजा-शीतल की जोड़ी ने 21-15 व 21-16 से हर्षिता-सीवी की जोड़ी को हरा विजेता बनी। बताया कि दोनों वर्ग के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत : खेल विभा

नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत : खेल विभा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed