फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In Anupshahar, 51% of the property is registered in the name of women

Bulandshahar News: अनूपशहर में 51 फीसदी संपत्तियों की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर। अनूपशहर में संपत्ति की रजिस्ट्री के मामले में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक हो गई है। पिछले चार वर्षों के आंकड़ों के अनुसार 51 प्रतिशत रजिस्ट्रियां महिलाओं के नाम पर हुई हैं, जिससे उन्हें करोड़ों रुपये के स्टांप शुल्क में छूट का लाभ मिला है। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और संपत्ति में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से दी गई स्टांप शुल्क में छूट का परिणाम है।
विज्ञापन

उप निबंधन विभाग के सब रजिस्ट्रार प्रशांत कुमार के मुताबिक पिछले चार साल में कुल 22 हजार के करीब बैनामा हुए हैं। इनमें से 11 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां महिलाओं के नाम पर दर्ज की गई हैं, जबकि 10 हजार से अधिक बैनामे पुरुषों के नाम पर हुए हैं। यह दर्शाता है कि महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने का चलन बढ़ा है। महिलाओं को जमीन की रजिस्ट्री कराने पर स्टांप शुल्क में एक प्रतिशत की छूट मिलती है। इस छूट का लाभ उठाते हुए महिलाओं ने पिछले चार वर्षों में 6 करोड़ रुपये से अधिक की बचत की है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इस छूट ने महिलाओं की संपत्ति में भूमिका को बढ़ाया है। संपत्ति की कीमतों में तेजी से वृद्धि के बावजूद पुरुष भी इस एक प्रतिशत की छूट का लाभ लेने के लिए अपनी संपत्तियों की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर अधिक करा रहे हैं। यह कदम न केवल वित्तीय लाभ प्रदान करता है, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण और संपत्ति में उनकी भागीदारी को भी बढ़ावा दे रहा है। संपत्ति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी उनके सामाजिक सम्मान और आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed