फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Illegal unipole falls on house in Mussoorie

Bulandshahar News: मसूरी में मकान पर गिरा अवैध यूनिपोल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Illegal unipole falls on house in Mussoorie
गाजियाबाद/मसूरी। जिला पंचायत के अंतर्गत मसूरी में एनएच नौ की सर्विस रोड के किनारे लगा अवैध यूनिपोल उखड़कर मकान पर गिर गया। हादसे के वक्त कोई आसपास नहीं था। इसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने जगह-जगह लगे अवैध यूनिपोल की मजबूती पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

मसूरी में एनएच-9 के किनारे का क्षेत्र जिला पंचायत में आता है। अमर उजाला ने जिला पंचायत क्षेत्र में अवैध यूनिपोल पर प्रचार कर कमाई और गले, कमजोर पाइप से हादसे होने की संभावना की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। डीएम ने इस प्रकरण में कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए, लेकिन अभी तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। शिकायतकर्ता विपिन कुमार ने बताया कि निगम क्षेत्र में भी तमाम यूनिपोल हैं। इनकी मजबूती को लेकर कोई निगरानी नहीं है।
विज्ञापन

-निगम के पोल की लाइट बाइक पर गिरी : नए बस अड्डे के पास नगर निगम के पोल पर लगी लाइट आंधी में बाइक पर गिर गई। इसमें बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत थी उस वक्त आसपास कोई मौजूद नहीं था। लोगों ने इसकी सूचना निगम के अधिकारियों को दी। सिटी जोन के प्रकाश प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि लाइट खराब थी। उस वक्त बिजली भी नहीं थी। मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति को देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आंधी में सात खंभे गिरे, 10 जगह लाइन पर पेड़ गिरे : आंधी में जिलेभर में सात बिजली के खंभे गिर गए। 10 से अधिक स्थानों पर बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने की घटनाएं हुईं। मसूरी में 33 केवी लाइन पर होर्डिंग गिर गया। भूड़गढ़ी औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा पेड़ लाइन पर गिरने से हाईटेंशन लाइन के नौ खंभों को नुकसान पहुंचा।

मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि चिरंजीव विहार, अकबरपुर बहरामपुर में दो खंभे गिर गए। देहात क्षेत्र में रावली रोड, भोजपुर और निवाड़ी में पांच खंभे गिर गए। इसके अलावा लाइनों पर पेड़ गिरने से भी आपूर्ति पर असर पड़ा। मौके पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने टूटे खंभों को दुरुस्त करने का काम तत्काल शुरू कर दिया। लाइनों से भी पेड़ों को हटाया गया। अधिकांश आपूर्ति करीब सात बजे सुचारु हो गई थी। इसके अलावा जहां से भी सूचनाएं मिल रहीं थी, उसको दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed