फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   If you drink alcohol openly or create a ruckus, then jail is certain

Bulandshahar News: खुलेआम पी शराब या मचाया हुड़दंग तो हवालात पक्की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नए साल के स्वागत के जश्न में यदि मर्यादा लांघी या सड़कों पर हुड़दंग का प्रयास किया, तो नए साल की शुरूआत घर के बजाय हवालात में होगी। जिला पुलिस प्रशासन ने जश्न के नाम पर फूहड़ता और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार शाम से ही जिले के सभी प्रमुख चौराहों, होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम से ही पुलिस बल ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और मुख्य बाजारों में निगरानी शुरू कर दी। शहर के काला आम चौराहा, भूड़ चौराहा और प्रदर्शनी रोड जैसे व्यस्त इलाकों में पुलिस की मोबाइल यूनिट्स लगातार सक्रिय हैं। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जश्न मनाएं, लेकिन दूसरों की शांति भंग न करें। ट्रैफिक पुलिस ने भी हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए कमर कस ली है। बुधवार को शहर के विभिन्न एंट्री पॉइंट्स पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान ब्रीद एनालाइजर की मदद से वाहन चालकों के शराब पीने की पुष्टि की गई। नशे में वाहन चलाते पकड़े गए दर्जनों चालकों के मौके पर ही चालान काटे गए और कई वाहन सीज किए गए। टीआई ने बताया कि यह अभियान 1 जनवरी की देर रात तक जारी रहेगा। जिले के प्रमुख होटलों, गेस्ट हाउस और हाईवे किनारे स्थित ढाबों पर पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस टीमें होटल के रजिस्टर और वहां ठहरने वाले संदिग्धों के आईडी कार्ड की जांच कर रही हैं। प्रबंधकों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बिना अनुमति के डीजे बजाने या देर रात तक शोर-शराबा करने वाले आयोजकों पर भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन



- नए साल के जश्न के मद्देनजर पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने और सड़कों पर उपद्रव करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। - दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed