{"_id":"5839c9654f1c1bcc6713bd76","slug":"if-neglected-vaccination-cancel-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में लापरवाही बरती तो कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में लापरवाही बरती तो कटेगा वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टीकाकरण में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्यकर्मियों पर अब वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी। जिलेभर के अस्पताल प्रभारियों को सीएमओ ने नोटिस जारी कर टीकाकरण सत्र के दौरान लापरवाही न बरतने के आदेश दिए हैं। सीएमओ ने घर-घर जाकर टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं।
टीकाकरण सत्र के दौरान स्वास्थ्य अफसरों और कर्मियों की मनमानी खुलकर सामने आ जाती है। सरकार की प्राथमिकता वाली योजना होने के बावजूद घर-घर टीकाकरण का अभियान कागजों पर दौड़ता है। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर टीकाकरण नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
यहां तक कि हाईरिस्क एरिया में भी टीकाकरण शत प्रतिशत नहीं हो पाता है। अब स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी पर लगाम लगाते हुए सभी अस्पताल प्रभारियों को सीएमओ की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं। सीएमओ ने प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाए। यदि घर-घर टीकाकरण नहीं होगा तो चक्र टूट जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा हाईरिस्क एरिया में टीकाकरण के लिए बच्चों को चिह्नित किया जाए। टीकाकरण सत्र के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि टीकाकरण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रभारियों को शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएसए और डीआईओएस के वेतन पर ‘ब्रेक’
आधार कार्ड बनवाने के मामले को लेकर स्कूल कालेजों की संख्या की सूचना नहीं देने पर डीएम ने बीएसए और डीआईओएस का वेतन रोक दिया है। मनमानी पर डिबाई के तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी है। आधार कार्ड से वंचित परिषदीय स्कूल, हाईस्कूल और इंटर कालेज के छात्र छात्राओं के लिए आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाए जाने हैं।
इस संबंध में एडीएम वित्त बृजेश कुमार ने बीएसए और डीआईओएस से स्कूल और कालेजों की जानकारी मांगी थी। काफी समय पूर्व एडीएम ने रिमाइंडर भी भेजा था। इसके बावजूद बीएसए और डीआईओएस ने जानकारी देना मुनासिब नहीं समझा। देरी के कारण 20 फीसदी लोगों के आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं।
एडीएम ने शनिवार को बीएसए और डीआईएस के वेतन रोकने संबंधी आदेश डीएम के सामने रखा तो डीएम ने इसको ेलेकर आदेश दे दिया है। डीएम ने माना है कि अफसरों की लापरवाही के कारण 20 फीसदी आबादी आधार कार्ड से वंचित है। डिबाई के तहसीलदार पर मनमानी का आरोप है। डिबाई के तहसीलदार प्रशासन के आला अफसरों के फोन तक रिसीव नहीं करते। इसी से खफा डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्ठि जारी की है।