{"_id":"5f08acc88ebc3e636a0b365b","slug":"icse-board-result-bulandshahr-news-gbd201778612","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएसई बोर्डं: इंटर में दुर्गेश और हाईस्कूल में कुणाल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीएसई बोर्डं: इंटर में दुर्गेश और हाईस्कूल में कुणाल ने मारी बाजी
विज्ञापन
आईसीएसई बोर्ड : इंटर में दुर्गेश और हाईस्कूल में कुणाल ने मारी बाजी
जहांगीराबाद। आईसीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का अपना रिजल्ट जारी कर दिया है। पूरे जनपद में आईसीएसई बोर्ड का जहांगीराबाद में एकमात्र सेंट जोसफ सीनियर सेकेंड्री विद्यालय है। इंटर में दुर्गेश और हाईस्कूल में कुणाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला टॉप करने वाले दोनों छात्र एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। स्कूल के दोनों कक्षाओं का इस बार भी परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
इंटर में दुर्गेश शर्मा ने 96.75 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए 400 में से 387 अंक प्राप्त किए हैं। हाईस्कूल में कुणाल भारद्वाज ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर कुल 500 में से 483 अंक हासिल किए हैं। हाईस्कूल में इसी कालेज के खुशी चौधरी व तनुश्री गर्ग ने 473 अंक लाकर जिले में दूसरा व उत्कर्ष सक्सेना ने 470 अंक हासिल कर जनपद में तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि इंटर में हिमानी पंवार ने 400 में से 381 व ऋतु भारद्वाज ने 375 अंक हासिल कर जिले में दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के फादर बीनो पीटर ने स्वयं स्टाफ के साथ मोबाइल पर जहां बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं इन्हें विद्यालय में सम्मानित कराने की घोषणा की।
प्रधानाचार्य बीनो पीटर ने बताया कि हाईस्कूल में 141 और इंटरमीडिएट में 78 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। दोनों कक्षाओं में सभी छात्र पास हुए हैं। छात्र-छात्राओं की मेहनत से का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
औसत के आधार पर मिले अंक
प्रधानाचार्य बीनो पीटर ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते आईसीएसई को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुछ विषय की परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा था। बीच में आईसीएसई ने इन परीक्षाओं को कराने के लिए तिथि घोषित कर दी थी। मामला कोर्ट में चला गया और कोर्ट में परीक्षाओं को निरस्त कर दिया। जिस पर छात्र छात्राओं को निरस्त परीक्षाओं के औसत के हिसाब से अंक दिए गए हैं। इसमें तीन परीक्षाओं के अंकों का बेस्ट औसत निकाला गया है और फिर इसी के हिसाब से छात्र छात्राओं को अंक दिए गए हैं।
इंटर के टॉप टेन (साइंस ग्रुप)
1. दुर्गेश शर्मा 96.75 प्रतिशत
2. हिमानी पंवार 95.25 प्रतिशत
3. ऋतु भारद्वाज 93.75 प्रतिशत
4. शिखर भारद्वाज 93.5 प्रतिशत
5. वैष्णवी शर्मा 93 प्रतिशत
6. प्रिंस गोयल 92.75 प्रतिशत
7. कसक गर्ग 92.5 प्रतिशत
8.अंशिता शर्मा 91.75 प्रतिशत
9.याशिका गर्ग 91 प्रतिशत
10. नितिन राघव 90.5 प्रतिशत
हाई स्कूल के टॉप टेन स्टूडेंट्स
1. कुणाल भारद्वाज 96.6 प्रतिशत
2. खुशी चौधरी 94.6 प्रतिशत
2. तनु श्री गर्ग 94.6 प्रतिशत
3. उत्कर्ष सक्सैना 94 प्रतिशत
4. तन्मय वार्ष्णेय 93.8 प्रतिशत
5. अर्पित शिशौदिया 92.8 प्रतिशत
6. ऋषिका सिंह 92.6 प्रतिशत
7. युवराज सिंह 92.4 प्रतिशत
8. आदित्य कुमार 92.2 प्रतिशत
9. वरूण शर्मा 91.8 प्रतिशत
10.विभु बंसल 91.4 प्रतिशत
कॉमर्स ग्रुप के टॉप थ्री स्टूडेंट्स
1. सौम्या शर्मा - 88.75 प्रतिशत
2. आदित्य वार्ष्णेय 84.25 प्र्रतिशत
3. रवि गोयल 83.75 प्रतिशत
लेफ्टिनेंट, डॉक्टर और इंजीनियर बनना चाहते हैं इंटर के टॉपर छात्र
जहांगीराबाद। आईसीएसई इंटर बोर्ड परीक्षा में पहले स्थान पर रहे दुर्गेश शर्मा क्षेत्र के गांव चाकला निवासी किसान राजकुमार शर्मा के पुत्र हैं। दुर्गेश सेना में लेफ्टिनेंट बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। दूसरे स्थान पर रहने वाली हिमानी पंवार नगर के मोहल्ला गायत्री नगर निवासी स्व. पंकज वर्मा-हेमलता वर्मा क ी पुत्री है। हेमलता विभाग स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। हिमानी डॉक्टर बनकर गरीब व बेसहारा लोगों की सेवा करना चाहती है। तीसरे स्थान पर रहने वाली ऋतु भारद्वाज क्षेत्र के गांव चांदौक निवासी किसान वीरेश शर्मा क ी सुपुत्री है। ऋतु भविष्य में एक बेहतर इंजीनियर बनकर देश को और ऊंचाई पर ले जाना चाहती है।
नेवी में अफसर और इंजीनियर बनना चाहते हैं हाई स्कूल के टॉपर
जहांगीराबाद। आईसीएसई हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहने वाले छात्र कुणाल भारद्वाज क्षेत्र के गांव डूंगरा जाट के मूल निवासी हैं। कुणाल भारद्वाज अंगद शर्मा-बाला रानी के सुपुत्र हैं। कुणाल नेवी में एक बड़ा अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। दूसरे स्थान पर रहने वाली तनुश्री गर्ग नगर के मोहल्ला प्रभुदयाल निवासी उमेश गर्ग-उपासना गर्ग व दूसरे स्थान पर ही रहने वाली क्षेत्र के गांव चरौरा निवासी खुशी चौधरी पुत्री राजीव चौधरी की सुपुत्री है। दोनों ही छात्राएं इंजीनियर बनकर देश को एक नई दिशा देना चाहती हैं। जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाले उत्कर्ष सक्सेना क्षेत्र के अमरगढ़ स्थित जवाहर ज्योति इंटर कालेज के गणित के प्रवक्ता अनुपम सक्सेना के पुत्र है। उत्कर्ष का उददेश्य भी इंजीनियर बनना है। यह सभी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा-दादी व गुरूजनों को दे रहे हैं।