{"_id":"574078d44f1c1b427cac7a05","slug":"ias-to-become-a-doctor-and-ca-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस, डॉक्टर और सीए बनना चाहते हैं टॉपर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस, डॉक्टर और सीए बनना चाहते हैं टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 21 May 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
topper
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा में जिले के टॉपरों का सपना आईएसए, डॉक्टर और सीए बनने का है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
जिले का टॉपर सिकंदराबाद स्थित संत विवेकानंद स्कूल का छात्र मयंक सिंघल का सपना आईएएस बनकर देश सेवा करने का है। उसका कहना है कि यदि कोई भी काम लगन और मन लगाकर किया जाए चाहे वह पढ़ाई हो या कुछ और तो लक्ष्य को पाना कठिन नहीं होता।
विज्ञापन
उसने अपनी सफलता का श्रेय पिता प्रवीन कुमार सिंघल और माता प्रियंका सिंघल के अलावा गुरुजनों को दिया है। जिले में दूसरे नंबर पर रहने वाली छात्रा दीपांशी सर्राफ भी आईएएस बनना चाहती हैं। खुर्जा के मोहल्ला नवलपुरम की रहने वाली दीपांशी के पिता कपिल का देहांत हो चुका है।
विज्ञापन
मां चित्रा रानी टीचर हैं और वह अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को देती है। इसी स्कूल में पढ़ने वाली और खुर्जा की रहने वाली छात्रा कृति अग्रवाल सीए बनना चाहती हैं। उसके पिता कपिल कुमार अग्रवाल व्यापारी हैं और मां मनीषा अग्रवाल गृहणी हैं।
इसी श्रेणी में सफलता पाने वाली खुर्जा की निशा खेमका डॉक्टर बनना चाहती हैं। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की छात्रा निशा डॉक्टर बनकर देश सेवा करना चाहती है। नगर के सराय करोड़ी मोहल्ला निवासी गोपाल खेमका और निशा की बेटी हैं। उन्होंने बेटी को मिठाई खिलाकर सफलता की शाबासी दी।
इंटर में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली विद्या ज्ञान दुल्हैरा की छात्रा निशा सिरोही गांव सैदपुर की रहने वाली हैं। उसके पिता श्रीकृष्ण पाल सिंह किसान हैं और मां संजू देवी गृहणी हैं। निशा का सपना आईएएस बनकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करना है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ अपने शिक्षकों को दिया है।