फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   I will send my son to the army when he is too big: Sher Mohammed

बेटे को भी बड़ा होने पर फौज में भेजूंगा : शेर मोहम्मद

Sat, 06 May 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Sat, 06 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
I will send my son to the army when he is too big: Sher Mohammed
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

सुकमा (छत्तीसगढ़) में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान गोलियां लगने से घायल हुए गुलावठी क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरा निवासी सीआरपीएफ जवान शेर मोहम्मद शुक्रवार इलाज के बाद अपने गांव पहुंचे।

ग्रामीणों ने गांव के इस बहादुर लाल के स्वागत में पलक पांवडे़ बिछा दिए। ग्रामीणों ने शेर मोहम्मद के शानदार स्वागत की तैयारी कर रखी थी, लेकिन शेर मोहम्मद ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि यह स्वागत का समय नही है।
विज्ञापन


हम अपने जांबाज साथियों की शहादत पर गमगीन है। शहीदों एवं घायलों के लिए उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर दुआ की। अपने साथियों की मौत से वह काफी दुखी नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शेर मोहम्मद के घर पर मौजूद उसके परिजनों मां फरीदन बेगम, भाई वारिश, पत्नी गुलिस्तां परवीन, हकीकत चौहान, शाहनवाज, मुबारक अली एवं ग्रामीणों मुबीन खां, गुलफाम, हाजी नियाज मोहम्मद, सरफुद्दीन, मुजामिल, शौकीन आदि ने जब शेर मोहम्मद की बहादुरी की दास्तान सुनाई तो शेर मोहम्मद का कहना था कि प्रत्येक सैनिक अथवा सुरक्षा बल के जवान का एक ही जज्बा होता है। हर कीमत पर अपने देश व देशवासियों की सुरक्षा करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed