{"_id":"57a0eada4f1c1bf7702b9659","slug":"i-drink-half-hours-aligarh-highway-dibai","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई घंटे रहा अलीगढ़-डिबाई हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई घंटे रहा अलीगढ़-डिबाई हाईवे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
गांव रल्ला के प्रधान पति की हत्या में नामजद चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने मंगलवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तहसील के सामने अलीगढ़-डिबाई हाईवे पर जाम लगा दिया। उस दौरान शुरू हो चुके तहसील दिवस कार्यक्रम पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन
बाद में तहसील दिवस से उठकर राज्यमंत्री राजीव लोधी और एसपी क्राइम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने जाम खोला। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के रल्ला गांव की प्रधान सर्वेश देवी के पति पूर्व प्रधान बाबू सिंह उर्फ इंद्रपाल की बाइक सवार तीन बदमाशों ने 13 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इस मामले में रनवीर, रमेश, प्रवेश और उदयवीर के खिलाफ नामजद एफआईआर लिखवाई गई है। बीस दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और उन्होंने तहसील के सामने हाईवे पर जाम लगा गिया। ग्रामीणों एक दरोगा पर आरोपियों से मिला होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उस दौरान तहसील दिवस में मौजूद एसएसपी क्र ाइम अरविंद कुमार पांडेय और सपा नेता राजीव लोधी जाम स्थल तक पहुंचे और ग्रामीणों का कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसएसपी क्राइम अरविंद कुमार पांडेय ने आरोपी दरोगा सलामत खॉ को तत्काल हटाने, गावं में पिकेट तैनाती चार दिन के अंदर आरोपियों को पकड़ने के आदेश दिए।
ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और जाम खुल सका। जाम हटने के बाद ही तहसील दिवस में फरियादी पहुंचने लगे। इससे पहले जाम के चलते गिनती के फरियादी तहसील दिवस में पहुंचे।