फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   I came to Bulandshahr to get lots of love: Mamta Sharma

ढेर सारा प्यार लेने आई बुलंदशहर : ममता शर्मा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
I came to Bulandshahr to get lots of love: Mamta Sharma
बाॅलीवुड की प्लेबैक सिंगर ममता शर्मा प्रेसवार्ता करते हुए। संवाद
बुलंदशहर। जिला प्रदर्शनी के ओपन स्टेज पर शनिवार रात पहली बॉलीवुड नाइट का आयोजन हुआ। इसमें बाॅलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका ममता शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज में प्रस्तुति दी। बॉलीवुड नाइट से पूर्व प्रदर्शनी उपाध्यक्ष के आवास पर प्रेसवार्ता की। ममता शर्मा ने कहा कि ढेर सारा प्यार लेने के लिए बुलंदशहर आई हूं। इससे पूर्व दो बार बुलंदशहर आ चुकी हूं।
विज्ञापन

ममता शर्मा ने कहा कि फिल्मों में पहुंचना आसान नहीं है, लेकिन मेहनत से उसे हासिल किया जा सकता है। यह मेहनत के साथ लक की जगह है। मेरे परिवार से मुंबई कोई नहीं गया। कई लोगों ने डराया था, लेकिन मां ने हमेशा मेरा सपोर्ट किया। मैंने मुंबई में काफी स्ट्रगल किया है। फिल्म दबंग में मुन्नी बदनाम हुई गाना गाया, जो हिट रहा। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

मुन्नी बदनाम पर काफी अवॉर्ड जीते हैं। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। दर्शकों को यारा भी काफी पसंद आया। अलीगढ़ में नाना के घर आना-जाना लगा रहता है। बुलंदशहर से बहुत पुराना संबंध है। वर्ष 2007 और वर्ष 2013 में यहां आ चुकी हूं। कई साल बाद ठाकुर सुनील सिंह ने मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में फिल्मसिटी बनने के सवाल पर कहा कि काफी कलाकारों को इसका फायदा होगा। दिल्ली से मुंबई दूर है, जबकि नोएडा पास है। सफर भी आसान रहेगा। जिला प्रदर्शनी के ओपन स्टेज पर कई गानों पर प्रस्तुति की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed