फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   husband killed his wife man reached police station and said Sir arrest me In Bulandshahr

'मुझे घूर रही थी मैंने मार डाला': पहले ब्लेड से किया वार फिर दबा दिया गला, पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति

Mon, 15 Jul 2024 10:38 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीराबाद (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीराबाद (बुलंदशहर) Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 15 Jul 2024 10:38 PM IST
सार

मोहल्ले के लोगों के मुताबिक पति-पत्नी दोनों स्थानीय पालिका परिषद में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मंजू का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
husband killed his wife man reached police station and said Sir arrest me In Bulandshahr
मृतक मंजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहब.. मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, मुझे गिरफ्तार कर लो। सोमवार शाम करीब चार बजे एक युवक कोतवाली की दिल्ली गेट पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या की बात बताई। चौकी पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया और घर जांच के लिए पहुंची। वहां पत्नी की लाश जमीन पर पड़ी थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी उसे घूर रही थी, इसलिए उसने हत्या कर दी।

विज्ञापन

मोहल्ला खाकरोबान (वाल्मीकि बस्ती) निवासी सचिन की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व दिल्ली निवासी मंजू (36) के साथ हुई थी। दोनों पति-पत्नी अपनी तीन बेटियों के साथ परिवार से अलग रहते थे। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सचिन ने अपनी पत्नी के गले पर ब्लेड से वार कर दिया। खून निकलने पर उसने गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों के मुताबिक पति-पत्नी दोनों स्थानीय पालिका परिषद में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मंजू का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर जांच कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह आराम से घर पर बैठा हुआ था। मंजू इस दौरान उसे घूर-घूर कर देख रही थी। इसी बात पर पहले दोनों का झगड़ा हुआ। हालांकि, अधिकारी जांच पूरी होने पर ही हत्या का कारण स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन

नहीं था कोई पुत्र, सिर्फ तीन पुत्री
मंजू की केवल तीन पुत्रियां हैं, पुत्र नहीं है। तीनों बेटियों की उम्र क्रमशः 13, नौ व पांच वर्ष है। वारदात के दौरान मंजू की दोनों बड़ी पुत्रियां स्कूल गई हुई थीं, जबकि सबसे छोटी पांच वर्षीय पुत्री घर पर ही मौजूद थी। तीनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्य उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए।

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति जहांगीराबाद की दिल्ली गेट पुलिस चौकी पहुंचा और जानकारी दी। उसे हिरासत में ले लिया गया है। हत्या का कारण जानने के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी ने पहले ब्लेड से गर्दन पर वार किया फिर गला दबा कर हत्या कर दी। - श्लोक कुमार, एसएसपी बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed