फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   husband gets married to girlfriend by sending wife to sasural in bulandshahr

अनुपस्थिति का उठाया फायदा: पत्नी को मायके भेजकर प्रेमिका से रचाई शादी, विरोध करने की पिटाई, दी हत्या की धमकी

Sat, 08 May 2021 09:37 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 May 2021 09:37 PM IST
सार

बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया और प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली। इसका पता चलने पर पत्नी ने विरोध किया तो उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
husband gets married to girlfriend by sending wife to sasural in bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया और प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली। इसका पता चलने पर पत्नी ने विरोध किया तो उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


अलीगढ़ निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2015 में उसकी शादी देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद उसने एक पुत्री को जन्म दिया। उसे पति द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। बीते दिनों विवाद होने पर पति ने उसे कुछ दिन के लिए मायके जाने को कह दिया। इस पर वह अपनी पुत्री के साथ अलीगढ़ स्थित मायके चली गई। 
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार अब उसे पता चला है कि पति का किसी अन्य युवती से प्रेम संबंध था और पति ने उसे तलाक दिए बिना ही उसकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली है। उसने ससुराल पहुंचकर विरोध जताया तो आरोपी पति एवं अन्य ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने पति, सास, ससुर सहित पांच ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। देहात कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed