फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Husband arrested in Garima Singh's death case

Bulandshahar News: गरिमा सिंह की मौत मामले में पति गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested in Garima Singh's death case
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस ने 15 दिसंबर की दोपहर कमरे में ग्रिल से लटकी मिली गरिमा सिंह (38) की मौत के मामले में पति शिवराज सिंह को गिरफ्तार किया है। मृतका के पिता ने पति, सास और दो ननद पर दहेज हत्या का मुकदमा कराया था।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर सेक्टर-2 निवासी रघुराज सिंह चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जून 2017 को उन्होंने बेटी गरिमा की शादी दिल्ली चांदनी चौक के शिवराज सिंह से की थी। 8 मई 2018 को बेटी ने एक पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद से शिवराज व उसके परिवार ने गरिमा पर दहेज के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। दोनों ननद बेटी को बुरी तरह पीटती थीं। शिवराज ने मई 2021 में गरिमा को मायके में छोड़ दिया था। रोजाना बेटी को फोन पर तलाक देने, दूसरी महिला से शादी करने की धमकी देता था। गरिमा मानसिक रूप से बीमार रहने लगी थी। उनका दिल्ली के अस्पताल से उपचार चल रहा था। आरोप है कि दहेज की मांग, तलाक, दूसरी शादी और पीटने की धमकी व सास, ननद द्वारा ससुराल में नहीं रखने से प्रताड़ित होकर गरिमा ने 15 दिसंबर को कमरे में लोहे की ग्रिल से फंदा लगा कर जान दे दी थी। इस बीच उसकी चार साल की बेटी कमरे में थी। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि शिकायत के आधार पर शिवराज, सास, ननद अंबिका और प्रिया पर मुकदमा दर्ज हुआ था। जांच के बाद पति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed