फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Husband alive, wife taking widow pension

पति जिंदा और पत्नी ले रही विधवा पेंशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Husband alive, wife taking widow pension
पति जिंदा, पत्नी ले रही विधवा पेंशन
विज्ञापन

बुलंशहर। एक महिला पिछले एक साल से विधवा पेंशन पा रही है। चौंकाने वाली बात उस समय सामने आई जब उसका पति बृहस्पतिवार को विकास भवन स्थित समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय पहुंचा और उसने अपने जिंदा होने के सबूत अधिकारी के समक्ष पेश किए। इस अजीबो-गरीब मामले के सामने आने पर विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, विभागीय अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर जवाब मांग लिया है।
बताया गया कि सदर तहसील के गांव नदीमपुर निवासी बाबूलाल की पत्नी शिक्षा देवी समाज कल्याण विभाग से गत एक साल से लगातार विधवा पेंशन पा रही हैं। उक्त महिला का पति बाबूलाल बृहस्पतिवार को समाज कल्याण अधिकारी के समक्ष पेश हुआ। उसने खुद को जिंदा होने के सबूत अधिकारी के सपक्ष पेश किए और बताया कि मेरी पत्नी मेरा फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र लगाकर सरकारी योजना का लाभ उठा रही है। उसने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है और बच्चे भी हैं। इस मामले के उजागर होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। समाज कल्याण अधिकारी ने तत्काल पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए पेंशन बनवाने और फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने वाले संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उक्त मामले की गहनता से जांच की जाएगी। फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर पेंशन पाने वाली महिला से पेंशन की राशि की रिकवरी के साथ उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पेंशन बनवाने और फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मर चुकी महिला की पेंशन बनाने के मिले कागजात
समाज कल्याण विभाग में बृहस्पतिवार को एक और चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शिकारपुर क्षेत्र के गांव रोहित मीरापुर के ग्राम प्रधान ने एक महिला के प्रमाण पत्र विभाग को सौंपे थे और उसकी वृद्धा पेंशन शुरू कराने की मांग की थी। पात्र महिला की जांच कराई गई तो एक वर्ष पहले इस महिला की मौत होने की पुष्टि हुई है। इस पूरे प्रकरण की जांच करवाई जा रही है। जांच पूरी होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed