फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hundreds of acres of crops ashes spark transformer

ट्रांसफार्मर की चिंगारी से सैकड़ों बीघा फसल राख

Tue, 05 Apr 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 05 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of crops ashes spark transformer
गेहूं - फोटो : अमर उजाला

जंक्शन क्षेत्र के गांव हसनपुर लडू्की में मंगलवार को ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से करीब 100 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। दर्जनों ग्रामीणों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना देने के बाद भी मौके पर दमकल कर्मी नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


हसनपुर लडूकी निवासी किसान मेघराज शर्मा के खेत में लगे नलकूप पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। मंगलवार तकरीबन 11 बजे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से लगभग 100 बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसानों ने तत्काल अग्निशमन दल को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर राख हो गई। किसानों में पॉवर कारपोरेशन के खिलाफ रोष है। पीड़ित किसानों में रघुराज सिंह, मेघराज शर्मा, वीर सिंह और रवेंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed