{"_id":"6ad7c5c50ed98db5c908588b","slug":"human-skull-and-bones-found-in-a-sack-in-shastri-nagar-bulandshahr-news-c-30-gbd1013-1004994-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शास्त्रीनगर में बोरे में मिली इंसानी खोपड़ी और हड्डियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शास्त्रीनगर में बोरे में मिली इंसानी खोपड़ी और हड्डियां
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में मंगलवार सुबह मकान के बाहर कूड़े के ढेर में चावल के कट्टे के भीतर इंसानी खोपड़ी और दो हड्डियां मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच कराई। बरामद अवशेषों को जांच के लिए निवाड़ी स्थित फोरेंसिक लैब भेजा गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि बोरा वहां कौन और कब छोड़कर गया था।
एसीपी कविनगर अभय डागा ने बताया कि सुबह करीब 8:50 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि शास्त्रीनगर में मकान संख्या एसजे-61 के बाहर एक बोरे में इंसानी सिर दिखाई दे रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान के बाहर कूड़े के ढेर में चावल का एक कट्टा मिला। उसमें नीचे कचरा भरा था और ऊपर इंसानी खोपड़ी का कंकाल रखा हुआ था। एसीपी के मुताबिक, मकान मालिक ने बताया कि उनकी पत्नी ने सोमवार देर शाम पहली बार घर के बाहर बोरा देखा था। मंगलवार सुबह पांच-छह कुत्ते बोरे को खींच रहे थे। इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। एसीपी ने बताया कि खोपड़ी और हड्डियां किसकी हैं और बोरा वहां कैसे पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक जांच और आसपास के सीसीटीवी फुटेज से मामले से जुड़े तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।