{"_id":"5f11e3398ebc3e635a083079","slug":"human-skeletons-found-in-excavation-villagers-refuse-action-bulandshahr-news-gbd2021510173","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदाई में मिले नर कंकाल, ग्रामीणों ने कार्रवाई से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदाई में मिले नर कंकाल, ग्रामीणों ने कार्रवाई से किया इंकार
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नोसाना में शुक्रवार को खुदाई के दौरान दो नर कंकाल मिले। सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी कि कुछ वर्ष दो बच्चों की मौत हुई थी। जिसके बाद उनके शव यहां दफना दिए गए थे। ग्रामीणों ने मामले में अग्रिम कार्रवाई से इंकार किया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नोसाना के ही जूनियर प्राइमरी हाईस्कूल का मिट्टी से भराव हो रहा है। गांव में तालाब के किनारे पर ग्राम समाज की भूमि पड़ी है। जिसके बाद ठेकेदार ने यहां से मिट्टी उठानी शुरू कर दी और स्कूल में डालने लगा। बृहस्पतिवार को भी यहां से मिट्टी उठाई गई थी। वहीं, शुक्रवार को मिट्टी खुदाई के दौरान एक खोपड़ी और एक पूरा कंकाल मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे देहात कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी ने ग्रामीणों से बात करते हुए जांच पड़ताल की। ग्रामीणों से पता किया कि कोई बच्चा गांव से लापता तो नहीं है। यदि है तो उसके परिजनों को बुलाया जाए, लेकिन गांव में ऐसा कोई परिवार नहीं मिला। जिसका बच्चा गायब हो। इसके बाद गांव के कई बुजुर्ग मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि काफी समय पहले इस खेत में गांव में मरने वाले बच्चों को दफनाया जाता था। इसलिए यह उन बच्चों के कंकाल है, जो सात आठ साल पहले यहां पर दफनाए गए है। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस को ग्रामीणों ने न तो इनका पोस्टमार्टम होने दिया और न ही डीएनए के लिए हामी भरी। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में इन कंकालों को उसी खेत में दबा दिया गया है।