फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Huge crowds thronged the processions of Mahakali

Bulandshahar News: महाकाली की शोभायात्राओं में उमड़ा जनसैलाब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Huge crowds thronged the processions of Mahakali
गुलावठी में महाकाली शोभायात्रा में आरती कर शुभारंभ करते विधायक लक्ष्मीराज सिंह। संवाद
बुलंदशहर/बुगरासी/शिकारपुर/खानपुर/नरौरा/सिकंदराबाद देहात। कालों का काल महाकाली, भवानी माई कोलकाता वाली... के जयकारों से सोमवार को नगर से लेकर देहात तक का माहौल भक्तिमय हो गया। नवरात्र के अवसर पर देवीपुरा, बुगरासी, शिकारपुर, खानपुर और नरौरा के राजघाट में मां महाकाली की भव्य शोभायात्राएं धूमधाम से निकाली गईं।
विज्ञापन

शोभायात्राओं में मां काली के विभिन्न स्वरूपों, देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों और अखाड़ों के कलाकारों के प्रदर्शन ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्राओं का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

नगर के देवीपुरा में मां महाकाली की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित किया। मां काली का स्वरूप धारण करने वाले कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। देर रात तक निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां काली के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुगरासी कस्बे में श्री महाकाली की भव्य शोभायात्रा बस स्टैंड से शुरू हुई। शोभायात्रा मंगल बाजार, शनि बाजार, तकियावाला और मंदिरवाला आदि क्षेत्रों से होती हुई चामुंडा मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां और 11 अखाड़े लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। शिकारपुर में श्री नर्वदेश्वर मंदिर से मां काली की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बड़ा बाजार, छोटा बाजार, मोती चौक, सराफा बाजार, इमली बाजार, पैठ चौराहा, जीजीआईसी रोड, बड़ा महादेव मंदिर और मोहल्ला चैनपुरा से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
बैंड-बाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। खानपुर में मां काली की शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में श्मशान वासिनी मां काली का स्वरूप आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। प्राचीन दुर्गा मंदिर में जिला कोषाध्यक्ष अनिल गोयल और पवन अग्रवाल ने मां काली भवानी की आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
नरौरा के राजघाट में मां महाकाली की भव्य शोभायात्रा देर शाम ढोल-नगाड़ों की थाप और जयकारों के बीच निकाली गई। शोभायात्रा में मां महाकाली के 15 स्वरूपों की झांकियां शामिल हुईं। वनखंडेश्वर महादेव, कालेराजा और चामुंडा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा राजघाट चौराहे से शुरू हुई। मेले के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। सिकंदराबाद देहात क्षेत्र के गांव लालपुर में नवमी के अवसर पर ग्रामवासियों की ओर से भव्य शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली गई।

गुलावठी में महाकाली की शोभायात्रा का विधायक लक्ष्मीराज सिंह और चेयरमैन शैलेश तेवतिया ने आरती कर शुभारंभ किया। यात्रा टैगोर जूनियर हाई स्कूल से शुरू होकर जीटी रोड, सैदपुर रोड, बिजली घर चौक, सर्राफा बाजार, मंगल बाजार होते हुए वापस टैगोर स्कूल पर आकर संपन्न हुई। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मां काली के स्वरूप के नृत्य ने दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed