फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   HT line wire fell on grandparents, grandson dies

दादी-पोते के ऊपर गिरा एचटी लाइन का तार, पोते की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
HT line wire fell on grandparents, grandson dies
दादी-पोते के ऊपर गिरा एचटी लाइन का तार, पोते की मौत
विज्ञापन

डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव गौसमी में बुधवार सुबह एक वृद्ध महिला अपने छह वर्षीय पोते के साथ खेत पर पशुओं का चारा लेने के लिए गई थी। जहां हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर आ गिरा। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दिल्ली के अस्पताल में छह वर्षीय मासूम ने बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि, उसकी दादी की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र के गांव गौसमी निवासी 60 वर्षीय ओमवती पत्नी वासुदेव अपने छह वर्षीय पोते सनी पुत्र अनिल कुमार के साथ खेत पर पशुओं का चारा लेने के लिए गई थीं। जब वह खेत पर पहुंचीं तो वहां से गुजर रही 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर दादी-पोते के ऊपर आ गिरा। जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। खेतों पर काम कर रहे अन्य लोगों ने उनके परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद दोनों डिबाई सीएचसी ले जाया गया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां से दिल्ली सफदरगंज अस्पताल रेफर किया गया। बताया गया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे उपचार के दौरान छह वर्षीय मासूम सनी की मौत हो गई। जबकि, वृद्ध महिला ओमवती की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने इस मामले में विद्युत विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी ने दिलीप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर के आधार पर आकस्मिक दुर्घटना की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

घर का इकलौता चिराग था सनी
गांव गौसमी निवासी अनिल कुमार राजमिस्त्री है और मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। घर की माली हालत भी ठीक नहीं है। बताया गया कि छह वर्षीय मासूम सनी उसका इकलौता पुत्र था। जिसकी मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बच्चे की मौत के बात पिता कुछ भी बात करने के स्थिति में नजर नहीं आए। वहीं, मासूम की मौत से गांव में भी सन्नाटा है। हर तरफ इस दर्द भरी घटना की चर्चा है। आम लोगों में दहशत का माहौल है, साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी कई बार की थी ग्रामीणों ने शिकायत
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने विद्युत विभाग से पूर्व में भी मौखिक रूप से कई बार जर्जर विद्युत लाइन को बदलवाने की मांग की थी। लेकिन, विभागीय अफसर किसी अनहोनी का इंतजार कर रहे थे। वहीं, ग्रामीणों ने अब विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

कोट
गांव गौसमी में हुए हादसे की जानकारी मिली है। विभागीय कर्मचारियों को लाइन सही करने के लिए भेज दिया गया है। हादसा दुखद है, मामले में जांच कराई जाएगी। प्रकरण में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - देवेंद्र कुमार, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed